अभिजीत भट्टाचार्य के गानों पर झूम उठे युवा

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जयपुरिया ग्रुप के तीसरे ‘अल्युम्नी मीट’ में बीते दिनों की सुनहरी यादों को ताजा करने के लिए 400 पूर्व विद्यार्थियों ने शिरकत किया। इस मौके पर अभिजीत भट्टाचार्य के लाइव परफॉर्मेस एवं गानों पर युवा झूम उठे।

जयपुरिया ग्रुप ऑफ एडुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के पूर्व विद्यार्थियों के लिए जयपुरिया ग्रुप का तीसरा ‘अल्युम्नी मीट’ 2018 बीते दिनों की सुनहरी यादें ताजा करने का शानदार अवसर रहा। पूर्व विद्यार्थियों के मिलन समारोह – ‘कनेक्शंस’ का मुख्य आकर्षण अभिजीत भट्टाचार्य का रोमांचक और लाइव परफॉर्मेस था।

इस मौके पर जयपुरिया ग्रुप के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने जीवन के सभी कार्य क्षेत्रों में पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों की तारीफ की और जयपुरिया के लिए इसे गौरवूपूर्ण बताया कि वे विभिन्न सरकारी संगठनों, पीएसयू, निजी क्षेत्र के संगठनों और शिक्षा संस्थानों में उच्च पदों पर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर एल्युम्नी एसोसिएशन ने कई दिलचस्प आयोजन किए जो उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए बेहद मनोरंजक रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493