नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिन भर आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath