अनुपम खेर ने सोनाली से मुलाकात की

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल से मुलाकात की और उनके साथ डिनर किया।

सोनाली न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं।

अनुपम ने सोनाली को प्रेरणादायक और साहसी महिला कहा।

अमेरिका में इन दिनों अमेरिकी मेडिकल ड्रामा ‘न्यू एम्सटर्डम’ की शूटिंग कर रहे अनुपम ने सोनाली और उनके पति गोल्डी बहल के साथ ली गईं तस्वीरें साझा की।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “‘दबाव के बीच खूबसरती निडरता का परिणाम है।’ सबसे खूबसूरत, प्रेरणादायक और साहसी सोनाली बेंद्रे के और विनम्र गोल्डी बहल और हमेशा मुस्कुराते रहने वाली रूपा के साथ डिनर करना बहुत अद्भुत और ताजगी भरा रहा।”

कैंसर जैसी बीमारी के दौरान सोनाली का रुख हमेशा सकारात्मक रहा है। उन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493