चीन के फिल्मोत्सव में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व : अली जफर

कराची, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के अभिनेता एवं गायक अली जफर का कहना है कि उन्हें चीन के पांचवें सिल्क रोड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।

अली ने ट्वीट कर कहा, “सिनेमा में पाकिस्तान और चीन के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने के लिए सिल्क रोड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।”

अली अपनी फिल्म ‘तीफा इन ट्रबल’ के चीन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में विशेष स्क्रीनिंग को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

सिल्क रोड फिल्म फेस्टिवल प्रत्येक वर्ष आयरलैंड के डबलिन में होने वाला मध्य पूर्व, फारसी, अरब, अफ्रीकी, एशियाई और यूरोपीय फिल्मों के लिए प्रतिबद्ध और समर्पित व्यक्तियों का एक छोटा सा समूह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493