अमित शाह ग्वालियर पहुंचे (लीड-1)

ग्वालियर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दौरे पर हैं।

वह विशेष विमान से ग्वालियर हवाई अड्डे पहुंचे, जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह और अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

भाजपा के मीडिया प्रमुख लोकेंद्र पाराशर के अनुसार, शाह की प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य नेताओं ने अगवानी की। शाह यहां से शिवपुरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह शिवपुरी के तात्यां टोपे स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण करने के बाद पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह शिवपुरी से गुना पहुंचकर रोड शो करेंगे। गुना से ग्वालियर आकर फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और विजयाराजे सिधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अíपत करेंगे।

वह ग्वालियर में युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और फिर दिल्ली लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493