अमित शाह शिवपुरी पहुंचे (लीड-2)

शिवपुरी/ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को ग्वालियर से शिवपुरी पहुंच गए हैं।

शाह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दौरे पर हैं। वह यहां ग्वालियर-चंबल संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे शाह ने स्वतंत्रता सैनानी तात्या टोपे का स्मरण किया। इस सम्मेलन में राज्य के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं।

भाजपा के मीडिया प्रमुख लोकेंद्र पाराशर के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष विशेष विमान से ग्वालियर हवाईअड्डे पहुंचे, जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य नेताओं ने अगवानी की।

तय कार्यक्रम के अनुसार, शाह शिवपुरी से गुना पहुंचकर रोड शो करेंगे। वे गुना से ग्वालियर आकर फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और विजयाराजे सिधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अíपत करेंगे।

वह ग्वालियर में युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493