उप्र : रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 मरे

रायबरेली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे बुधवार को पटरी से उतर गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा से नई दिल्ली आ रही थी।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन सुबह लगभग 6.05 बजे राय बरेली में हरचंदपुर के पास पटरी से उतर गए।”

इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी घटनास्थल का मुआयना करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493