ऋषि कपूर ने बालों के ग्रे होने की वजह बताई

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में इलाज करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बालों को लेकर उड़ रही अटकलों पर जवाब दिया है।

ऋषि कपूर ने कहा है कि उनके बालों का ग्रे या सफेद लगना दरअसल उनकी एक फिल्म की वजह से है।

ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “यह उन सब कयासों को दूर करने के लिए है, जिनमें कहा जा रहा है कि मेरे बाल रातोंरात ग्रे या सफेद हो गए। मेरे बाल अवान कॉन्ट्रेक्टर ने डाई किए हैं, जो एक फिल्म के लिए हैं। इस अनाम फिल्म को हनी त्रेहान प्रोड्यूस कर रहे हैं और हितेश भाटिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सफाई पर भरोसा करें।”

ऋषि ने अपने इस किरदार की एक तस्वीर भी साझा करते हुए कहा, “यह फिल्म का फाइनल लुक है। शर्मा जी, ऑल ग्रे। जल्दी ही अपने बालों के वास्तविक रंग में लौटूंगा।”

ऋषि 29 सितंबर को इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493