मप्र में तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई

भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को निकली धूप ने बेचैनी बढ़ा दी है।

राज्य में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा लेकिन तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ी, जिससे जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।

राज्य में मानसून लगभग विदा हो चुका है। अरब सागर की गतिविधियों के चलते कभी-कभी बादल छा जाते हैं, रात में हल्की ठंडी का अहसास होने लगा है तो दिन गर्माहट भरे हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवाएं चलने और मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर का 19.1 डिग्री, ग्वालियर का 16.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, इंदौर का 34.4 डिग्री, ग्वालियर का 37.2 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493