यूथ ओलम्पिक (टेटे) : सेमीफाइनल में पहुंची अर्चना कामत

ब्यूनस आयर्स, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना गिरिश कामत ने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए यूथ ओलम्पिक खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अर्चना ने क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान की खिलाड़ी जिंग निंग को मात दी।

भारतीय खिलाड़ी अर्चना ने मंगलवार देर रात खेले गए एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में निंग को 4-3 (13-11, 8-11, 6-11, 11-3, 6-11, 12-10, 11-7) से मात दी।

सेमीफाइनल में अर्चना का सामना अब चीन की खिलाड़ी यिंगशा सुन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493