पैरा-एशियाई खेल (पॉवरलिफ्टिंग) : सुधीर ने जीता कांस्य पदक

जकार्ता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय भारोत्तोलक सुधीर ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को पॉवरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

सुधीर ने पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा में सुधीर ने तीसरे प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 192 किलोग्राम का भार उठाया और कांस्य पर निशाना साधा।

सुधीर ने पहले प्रयास में 182 किलोग्राम और दूसरे प्रयास में 187 किलोग्राम का भार उठाया था। उन्होंने तीसरी बारी में 192 किलोग्राम का भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के शियाओफेई गू ने हासिल किया। उन्होंने 226 किलोग्राम का भार उठाया। इसके अलावा, ईरान के नादेर मोरादी ने 206 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493