नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान घायल

जम्मू,11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।

जम्मू,11 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कृष्णा घाटी (केजी) क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिस घटना में जवान घायल हो गया था।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के केजी सेक्टर में रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी की। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493