ब्यूनस आयर्स, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुषों के युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार देर रात एक कड़ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के इमानुएल रूंबे को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से शिकस्त दी।
इससे पहले, सेन ने अपने सभी ग्रुप मुकाबलो में जीत दर्ज की थी।
इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ सेन ने पहले गेम में दमदार खेल दिखाया। दूसरे गेम में सेन को कड़ी टक्कर मिली लेकिन उन्होंने अंतिम क्षणों संयम नहीं खोया और मैच अपने नाम किया।
सेमीफाइनल में सेन का मुकाबला जापान के कोदाई नाराओका के खिलाफ होगा।
dharmpath.com dharmpath