नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी, लेकिन दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 69 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath