जकार्ता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट निधि मिश्रा ने पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की एफ-11 चक्का फेंक स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया।
निधि को इस स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसमें स्वर्ण और रजत पदक चीन की खिलाड़ियों ने जीते।
फाइनल में निधि ने सभी छह प्रयासों में से चौथे प्रयास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21.82 मीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।
चीन की लियांगमिन झांग ने 36.52 मीटर की दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना बनाया और उनकी हमवतन होंगशिया टेंग ने 33.98 मीटर की दूरी तय कर रजत पदक अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath