‘मी टू’ मामले में अकबर के बचाव में उतरी उमा

सागर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘मी टू’ अभियान के तहत विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अकबर का बचाव किया है।

उमा ने यह मामला अकबर और महिलाओं के बीच का बताया है।

यहां विजयराजे सिंधिया ‘राजमाता’ की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची उमा ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा, “वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती। अकबर से जुड़ा मामला तब का है जब वे केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थे। यह मामला पूरी तरह महिला और अकबर के बीच है। लिहाजा वे इस पर कुछ नहीं कह सकती।”

पत्रकारों ने जब उमा से पूछा कि आप हमेशा महिलाओं के हितों की बात करती रही है, लेकिन इस मामले पर पीछे क्यों हट रही हैं। केंद्रीय मंत्री इसके बाद भी इस पर कुछ नहीं बोली और चुप्पी साधे रखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493