पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है।
इस बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे परंतु बारिश की उम्मीद नहीं है।
इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसमविदों का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘तितली’ का असर अब कम होगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.6 डिग्री और पूर्णिया का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath