अन्नपूर्णा देवी के निधन पर ममता ने जताया शोक

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को 89 वर्षीय हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञा अन्नपूर्णा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ममता ने ट्वीट किया, “मैहर घराना की संस्थापक अन्नपूर्णा जी के निधन पर दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

अन्नपूर्णा देवी उस्ताद बाबा अलाउद्दीन खान और मदीना बेगम की बेटी थीं। पद्मभूषण से सम्मानित अन्नपूर्णा देवी का जन्म मध्यप्रदेश के मैहर नगर में हुआ था और वह अपने पिता की शिष्या थीं, भारतीय संगीत को जिनके योगदान से सेनिया-मैहर घराना अस्तित्व में आया।

उन्होंने प्रख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर से विवाह किया था, लेकिन बाद में वे अलग हो गए। उनका एक बेटा शुभेंद्र ‘शुभु’ शंकर हुआ जिनका 1992 में निधन हो गया।

इसके बाद उन्होंने एक प्रबंधन सलाहकार ऋषिकुमार पांड्या से विवाह किया, जिनका 2013 में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493