न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को मारी गोली, घायल

गुरुग्राम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरुग्राम के एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को शनिवार को कथित रूप से उनके ही सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मार दी। घटना में दोनों घायल हुए हैं।

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के.के. राव ने कहा, “दोनों घायल हुए हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने कहा, “चिकित्सक दोनों के हालात पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।”

घटना गुरुग्राम के सेक्टर 49 की है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया कि सिक्योरिटी गार्ड महिपाल सिंह ने महिला और उनके बेटे पर गोली चलाई। हम कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई वीडियो में वर्दी पहने एक संदिग्ध हमलावर न्यायाधीश के बेटे को खींचकर एक गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रहा है लेकिन जब वह ऐसा नहीं कर सका तो वह घटनास्थल से फरार हो गया।

घायलों की पहचान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीकांत की 38 वर्षीय पत्नी रितु और 18 वर्षीय बेटे ध्रुव के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493