उप्र : सिपाही ने फांसी लगा खुदकुशी की

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मैनपुरी जनपद के भोगांव कस्बे का रहने वाला संदीप यादव (30) पुत्र स्वर्गीय अभय राम यादव 2012 बैच का सिपाही था। वह हरदोई पुलिस लाइन में ही तैनात था। शनिवार सुबह उसका शव पुलिस लाइन परिसर में बने सरकारी आवास में फांसी पर लटकता मिला।

मृतक को आश्रित कोटे से तैनाती मिली थी। बताते हैं कि उनका बड़ा भाई संजय यादव भी हरदोई जनपद के पिहानी थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सिपाही संदीप की मौत से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493