बंगाल विस्फोट में घायल फल विक्रेता की मौत

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दमदम इलाके में हुए एक बम विस्फोट में घायल एक फल विक्रेता ने यहां रविवार को एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दमदम इलाके में हुए एक बम विस्फोट में घायल एक फल विक्रेता ने यहां रविवार को एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा, “घायल अजित हलदर (38) ने रविवार को एसएसकेएम अस्पताल में दम तोड़ दिया, जो दमदम के नागेरबाजार में फल का एक स्टाल लगाता था।”

इसके साथ ही बम विस्फोट में मृतकों की संख्या दो हो गई।

उल्लेखनीय है कि नागेरबाजार इलाके में दो अक्टूबर को एक बहुमंजिली इमारत के सामने हुए एक बम विस्फोट में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे, जिसमें हलदर भी शामिल था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493