संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : रुचिर गर्ग

अपनी 33 साल की पत्रकारिता के बाद शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए रुचिर का रायपुर में मीडिया जगत के उनके साथियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल से मोटरसाइकिल रैली के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन लाया गया।

यहां उन्होंने पत्रकार सम्मेलन में कहा, “देश इस वक्त संविधान और धर्मनिरपेक्षता पर संकट के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस इस संकट से उबरने की लड़ाई लड़ रही है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही इसे बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद किए हुए है।”

उन्होंने कहा, “मेरा यह फैसला भावुकता में लिया हुआ फैसला नहीं है। मैंने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने से पहले देश के जाने-माने समाचारपत्रों के संपादकों और अनेक सलाहकारों से चर्चा की। उसके बाद मैंने अपनी पत्रकारिता के कॅरियर के अनुसार भी अपनी अंतरआत्मा से इसका जवाब जानने के बाद ही राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी दिखी जो देश के संविधान और धर्मनिरपेक्षमता को बचाने की मैदानी लड़ाई लड़ रही है। इस कारण मैंने पार्टी से जुड़कर एक मैदानी कार्यकर्ता के रूप में इस लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए इस पार्टी को चुना।”

गर्ग ने कहा कि देश के मौजूदा हालात को देखकर पत्रकार बिरादरी बहुत चिंतित है। देश मे दो धाराएं हैं, एक धारा देश को तोड़ना चाहती है, तो दूसरी इसे बचाना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493