दिल्ली में धूपभरी सुबह, हवा की गुणवत्ता बिगड़ी

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धूपभरी सुबह रहने के साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब रही।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान (सफर) प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता खराब रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493