नेतन्याहू ने हिसा को लेकर हमास को चेताया

जेरूसलम, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर वह इजराइल के खिलाफ हमल जारी रखेगा तो इसका अंत बहुत खतरनाक होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने यह टिप्पणी जेरूसलम में साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान की।

प्रधानमंत्री ने गाजापट्टी में सुरक्षा सीमा नाके के पास फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों के हिंसक प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप यह चेतावनी दी।

पिछले शुक्रवार को सुरक्षा नाके के पास 15,000 प्रदर्शनकारियों ने एकत्र होकर टायर जलाए और इजरायली बलों पर पत्थर, विस्फोटक उपकरण और ग्रेनेड फेंके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493