नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां नारे लगाते, झंडे फहराते और तख्तियां लहराते हुए अकबर के घर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
अकबर पर उनके साथ काम करने वाली महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को ‘फर्जी और आधारहीन’ बताया है।
dharmpath.com dharmpath