पुर्तगाल ने दोस्ताना मुकाबले में स्कॉटलैंड को हराया

ग्लासगो, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल ने रविवार देर रात यहां एक दोस्ताना मुकाबले में स्कॉटलैंड को 3-1 से करारी शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, अपेन घरेलू मैदान पर खेल रही स्कॉटलैंड की पिछले आठ मुकाबलों में यह छठी हार है। स्कॉटलैंड ने सभी आठ मुकाबले अपने नए कोच एलेक्स मैक्लीश के मार्गदर्शन में खेले हैं।

मेजबान टीम ने पहले हाफ में पुर्तगाल को कड़ी टक्कर दी और आक्रामक फुटबाल खेली। स्कॉटलैंड की टीम हालांकि, पुर्तगाल को काउंटर अटैक पर गोल करने से नहीं रोक पाई। 43वें मिनट में हेल्डर कॉस्टा ने मेहमान टीम के लिए मैच का पहला गोल दागा।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी स्कॉटलैंड ने संयम रखते हुए अच्छा डिफेंस किया लेकिन वे अधिक समय तक मेहमान टीम के फारवर्ड खिलाड़ियों को गोल करने से नहीं रोक पाए।

मैच के 74वें मिनट में मासेडो लोपेस ने पुर्तगाल की बढ़त को दागुना कर दिया। इसके 10 मिनट बाद, मेहमान टीम ने एक बार फिर अटैक किया और विंगर ब्रुमा ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।

इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में मिडफील्डर स्टीवन नेस्मिथ ने स्कॉटलैंड के लिए मैच का एकमात्र गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493