गुवाहाटी स्टेशन पर 31 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर 31 बांग्लादेशियों को सोमवार को हिरासत में लिया गया।

रेलवे पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने यहां मीडिया को बताया, “यह समूह गुवाहाटी-बेंगलोर एक्सप्रेस से बेंगलुरू से गुवाहाटी आया था। यह लोग अगरतला जाने के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के हैं और उन्होंने लगभग चार साल पहले बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया था। वह बेंगलुरू में मजदूर के रूप में कार्य करते हैं।”

दास ने कहा, “उनकी योजना अगरतला पहुंचने की थी, जहां से वह सीमा को पार कर बांग्लादेश लौट जाते।”

हिरासत में लिए 31 लोगों में 10 पुरुष, आठ महिलाएं, आठ लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493