दिल्ली : ब्रिजस्टोन ने सेलेक्ट स्टोर खोला

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिजस्टोन टायर्स ने राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका स्थित अपने एक्सक्लूसिव सेलेक्ट स्टोर का उद्घाटन किया है, जिसका नाम कृष्णा मोटर्स है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ब्रिजस्टोन के मुख्य महाप्रबंधक वैभव श्राफ ने बताया, “हम नई दिल्ली में अपने आधार का विस्तार कर रहे हैं और हमें अपने ग्राहकों को असाधारण प्रतिसाद मिला है। वर्तमान में देश भर में हमारे 500 सेलेक्ट स्टोर्स हैं। भारतीय बाजार में ब्रिजस्टोन के विकास के पीछे हमारे उत्कृष्ट उत्पादों और सेलेक्टर चैनल नेटवर्क के लगातार विस्तार और उन्नयन की प्रमुख भूमिका है। एक्सक्लूसिव सेलेक्ट स्टोर को यह ध्यान में रखकर डिजायन किया गया है कि नवीनतम प्रौद्योगिकी सेवाएं मुहैया कराई जाएं तथा हर किसी के लिए साधारण खरीदारी अनुभव को एक विशिष्ट टायर फ्रेंडली अनुभव में बदल दिया जाए।”

ब्रिजस्टोन के एक्सक्लूसिव स्टोर में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें रन फ्लैट टायर चेंज सुविधा, नाइट्रोजन इंफ्लेशन, एसी टॉप अप, अलॉय की आर्कषक रेंज, व्हील अलायनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, टायर चेंजर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493