फुटबाल : स्विट्जरलैंड ने आइसलैंड को 2-1 से दी मात

रिक्जेविक,(आइसलैंड), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड ने यूईएफए नेशंस लीग के एक मैच में मेजबान आइसलैंड को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

यहां सोमवार को खेले गए लीग-ए के ग्रुप-दो मैच में हेरिस सेफोरोविक ने 52वें और और माइकल लांग ने 67वें मिनट में स्विट्जरलैंड के लिए गोल दागे। वहीं अल्फ्रेड फिनगोगेसन ने 81वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच से अपना पदार्पण कर रहे मेहमान स्विट्जरलैंड के गोलकीपर यवोन म्वोगो ने तीन बेहतरीन बचाव भी किए। स्विट्जरलैंड ने इससे पहले सितंबर में भी आइसलैंड को 6-0 से पराजित किया था।

वहीं आइसलैंड की टीम को ग्रुप चरण में अपने सभी तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493