कोपनहेगन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिधु को यहां डेनमार्क ओपन के पहले ही दौर में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा।
टूर्नामेंट में तीसरी सीड सिंधु को महिला एकल के राउंड-32 में अमेरिका की बीवन झांग से 56 मिनट में शिकस्त झेलनी पड़ी। झांग ने सिंधु को 21-17 16-21 21-18 से पराजित किया।
इस जीत के बाद अमेरिकी खिलाड़ी ने सिंधु के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 3-2 का कर लिया है।
भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 17-21 से हारने के बाद दूसरे गेम में अच्छी वापसी की। सिंधु ने दूसरा गेम 21-16 से अपने नाम किया।
हालांकि तीसरे गेम में सिधु अपना लय कायम नहीं रख पाईं और 18-21 से गेम तथा मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
dharmpath.com dharmpath