मोरक्को में ट्रेन बेपटरी, 6 मरे

रबात, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मोरक्को की राजधानी के पास मंगलवार को एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से करीब छह लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य घायल हो गए।

यह घटना बोउकनाडेल में हुई, जो राजधानी व केनिट्रा शहर के बीच अटलांटिक तट पर स्थित है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि गंभीर चोटों की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही तस्वीरों में एक ट्रेन पटली हुई दिख रही है और उसका मलबा इधर-उधर बिखरा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493