निर्माता गौरांग दोषी अभिताभ के साथ फिर काम करेंगे

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन व फिल्म निर्माता गौरांग दोषी एक नई फिल्म ‘हैप्पी एनीवर्सरी’ में साथ काम करेंगे। दोनों 2002 में रिलीज हुई ‘आंखें’ के बाद पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि फिल्म को लेखक से निर्देशक बने नीरज पाठक निर्देशित करेंगे।

दोषी इस फिल्म से अपनी वापसी कर रह रहे हैं और वह खुद को बिग बी के साथ दूसरी बार काम करने का अवसर मिलने के लिए भाग्यशाली मानते हैं।

दोषी ने कहा, “उनकी प्रतिभा व प्रदर्शन बेजोड़ रहा है और उन्हें हमेशा समीक्षकों से काफी प्रशंसा मिली है। उनके लिए उपलब्धि सिर्फ सफलता की कसौटी नहीं रही है, बल्कि वह बहुतों के लिए अपनी धुन व दृढ़ता को लेकर उदाहरण रहे हैं।”

दोषी ने कहा, “निर्देशक को जहाज का कप्तान कहा जाता है और नीरज पाठक उत्कृष्टता व प्रतिभा से परिपूर्ण हैं।”

फिल्म के लिए दो गानों की रिकॉर्डिग हो चुकी है, जिसमें एक सोनू निगम व एक सिद्धांत माधव ने गाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493