बिहार में सुबह मौसम साफ

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।

राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले दो-चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं।”

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 16़ 8 डिग्री और पूर्णिया का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 33.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493