आंध्र प्रदेश : सड़क हादसे में एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत

विजयवाड़ा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए।

यात्री एक ऑटो ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे, जब पेड्डाहुतूर गांव के निकट उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए दरगाह जा रहा था, जिस दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, वाहन में 21 लोग यात्रा कर रहे थे। मृतकों में तीन युवक, दो बच्चे व एक महिला शामिल हैं।

घायलों को कुर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493