धर्मेद्र की वजह से प्यार की अनुभूति जाहिर कर सकी : हेमा

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी का कहना है किप्यार एक खूबसूरत अहसास है और उन्होंने दिग्गज अभिनेता और अपने पति धर्मेद्र की वजह से प्यार की अनुभूति जाहिर करना सीखा है।

अभिनेत्री ने 92.7 बिग एफएम के बिग एमजे दिलीप के साथ बातचीत के दौरान धर्मेद्र के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की।

यादगार फोन कॉल के बारे में उन्होंने कहा, “धर्मेद्र जी ने मुझे फोन कर मुझे आई लव यू बोला था।”

उन्होंने कहा, “उन दिनों में यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि लैंडलाइन फोन होते थे और आपको फोन पर बात करने के लिए एक उचित स्थान देखना पड़ता था। रोमांस बहुत ही खूबसूरत चीज है। मैं केवल धर्मजी की वजह से यह भावना व्यक्त कर सकती हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, “ऐसा नहीं है कि आप इसे किसी के साथ भी व्यक्त कर सकें। बहुत से लोग आपको प्यार कर सकते हैं, लेकिन आप केवल उस व्यक्ति को प्यार कर सकते हैं, जो आपको सच्चा प्यार करता है और हमारे बीच इसी तरह का प्यार है। यह किसी और के साथ कभी नहीं हुआ।”

‘सीता और गीत’, ‘शोले’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद वर्ष 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493