नाइटली ने बेटी के डिज्नी मूवीज देखने पर रोक लगाई

लॉस एंजेलिस, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री केइरा नाइटली ने कहा है कि वह अपनी तीन वर्षीया बेटी एडी नाइटली राइटन को कुछ डिज्नी मूवीज नहीं देखने देतीं हैं।

इसमें फिल्म ‘सिंड्रेला’ भी शामिल है, जिसे वह बेटी को दिखाना नहीं चाहतीं।

नाइटली इन दिनों वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की आगामी फिल्म ‘द नटक्रैकर एंड द फोर रियाल्म्स’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, हालांकि 33 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘द एलेन डीजेनरस शो’ पर स्वीकार किया कि इस स्टूडियो द्वारा बनाई गई हर फिल्म उन्हें पसंद नहीं है। खासकर जब इसमें डिज्नी प्रिंसेस शामिल होती है, जो अपने नारीवादी मूल्यों को कायम नहीं रखती।

इसी वजह से अभिनेत्री ने अपनी तीन साल की बेटी एडी नाइटली राइटन को ये फिल्में देखने से रोक दिया है।

वर्ष 1950 में जारी हुई ‘सिंड्रेला’ को न देखने देने को लेकर नाइटली ने कहा, “क्योंकि वह इंतजार करती है कि कोई अमीर व्यक्ति आकर उसे बचाएगा, वह खुद की रक्षा नहीं कर सकती। जाहिर तौर पर इस तरह की फिल्में नहीं पसंद हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493