तेहरान, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने एक दोस्ताना मैच में बोलिविया को 2-1 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को यहां आजादी स्टेडियम में खेला गया दोस्ताना मैच ईरान के लिए 2019 में होने वाले एएफसी एशियन कप की तैयारियों का एक हिस्सा है।
कोच कार्लोस क्यूरोज की टीम एएफसी एशियन कप से पहले वेनेजुएला और त्रिनिदाद एंड टोबेगो से मैच खेलेगी।
ईरान एएफसी एशियन कप-2019 में यमन, इराक और वियतनाम के साथ ग्रुप-डी में है।
dharmpath.com dharmpath