K(खुसुर-फुसुर)- मप्र भाजपा में विधायक उम्मीदवारों के लिए संगठन ने रायशुमारी करवा कर सोते कार्यकर्ताओं को भी जगा दिया है,यह रायशुमारी कार्यकर्ताओं में ऐसा जोश भर गई जैसे उन्हें टिकट मिल ही गया,संभावित उम्मीदवार क्षेत्र के पदाधिकारियों को इस तरह मक्खन लगाने लगे जैसे वे ही उनके भगवान हों,पदाधिकारी भी अपने आप का सीना चौड़ा कर घूमते देखे गए। अब वह अलहदा है कि पिछले चुनावों की रायशुमारी के बंडल अभी भी खोले नहीं गए।सूत्रों ने बताया कि समर्थकों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के अलावा दो ऐसे नाम लिख कर दिए जो व्यक्ति अस्तित्व में ही नहीं।
dharmpath.com dharmpath