ट्रक की राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर, 2 डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के थांदला के पास गुरुवार को ट्रक के साथ टक्कर में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पलट गए।

हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी है।

रेल मंत्रालय के मीडिया और कॉरपोरेट संचार निदेशक राजेश दत्त बाजपेई ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना गुरुवार को सुबह लगभग 6.44 बजे उस समय हुई, जब एक ट्रक क्रॉसिंग गेट को तोड़ते हुए हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के बी7 और बी8 डिब्बों से जा टकराया।

बाजपेई ने कहा कि इस घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493