एना, माइकल नेटफ्लिक्स की फिल्म से जुड़े

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता माइकल पिट और शार्लटो कोप्ले व अभिनेत्री एना ब्रियूस्टर ‘द लास्ट डेस ऑफ अमेरिकन क्राइम’ की कास्ट में शामिल हो गए हैं।

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में एडगर रामिरेज भी नजर आएंगे।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘टेकन 2’ के निर्देशक ओलिविएर मेगाटन इस फिल्म के निर्देशक होंगे, जो रिक रेमेंडर और ग्रेग टोकचिनी की इसी नाम की किताब पर आधारित है।

फिल्म की कहानी आतंकवाद और अपराध के मुद्दों के ईदर्गिद घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493