टी-10 लीग का दूसरा संस्करण अगले महीने से (लीड-1)

शारजाह, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। टी-10 क्रिकेट लीग का दूसरा संस्करण शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 21 नवंबर से दो दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

दिसंबर-2017 में खेला गया इसका पहला संस्करण सिर्फ चार दिन का था, लेकिन इस बार इसके कार्यक्रम को विस्तार दिया गया है। आयोकनकर्ताओं ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

टी-10 लीग के इस संस्करण में कुल 29 मैच खेले जाएंगे जिसमें राउंड रोबिन स्टेज के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे।

इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमिरात क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर लीग को अपनी मंजूरी दे दी थी।

पिछले संस्करण में सिर्फ छह टीमें थीं, लेकिन इस संस्करण में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें केरला किंग्स, पंजाब लेजेंड्स, मराठा अरेबियंस, बंगाल टाइगर्स, द कराचियंस, राजपूत, नार्थन वॉरियर्स और पख्तूनस।

लीग में वीरेंद्र सहवाग, ब्रेंडन मैक्कलम, शाहिद अफरीदी, शेन वाटसन, इयोन मोर्गन, राशिद खान, शोएब मलिक, सुनील नरेन, डैरेन सैमी जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टी-10 लीग के चैयरमेन नवाब शाजी उल मुल्क ने एक बयान में कहा, “2017 में टी-10 लीग के पहले संस्करण को लांच करना शानदार था। 90 मिनट में एक नया क्रिकेट प्रारुप बेहद उत्साही था।”

उन्होंने कहा, “इस साल हमने कुछ नई भर्तियां की हैं। हमने आईसीसी पैनल के अंपायर को चुना है। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईसीसी की एसीयू का इस्तेमाल किया है। तकनीकी समिति का मुखिया रोशन माहनामा को बनाया है। वसीम अकरम को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का निदेशक बनाया है।”

उन्होंने कहा, “इस बार हमने मैच के बाद पार्टी को बंद कर दिया है जहां खिलाड़ियों से संदिग्ध लोगों की मेल मुलाकात नहीं हो सकेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493