श्रीनगर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध

श्रीनगर, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को अलगाववादियों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने प्रतिबंध लगा दिया है।

नौहट्टा, खानयार, रैनवाड़ी, एम.आर.गंज, सफा कदाल व मैसूमा में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इन जगहों पर भारी पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।

जुमे की नमाज के बाद का यह प्रदर्शन दमन के खिलाफ है। अलगाववादी नेताओं ने मस्जिदों के मौलवियों को अपने उपदेश के दौरान भारत की ज्यादतियों को उजागर करने को कहा है।

छात्रों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों व कॉलेजों को बंद रखा गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी कक्षाओं को बंद किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493