लॉस एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हेली स्टेनफेल्ड म्यूजिकल फिल्म ‘आइडल’ का हिस्सा होंगी।
वह इसे प्रॉड्यूस भी करेंगी।
‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, स्टेनफेल्ड के साथ मैट रीव्ज को भी इससे जोड़ने के लिए बातचीत की जा रही है।
फिल्म एक लड़की के के ईदर्गिद घूमती है जो एक लोकप्रिय गायक की सहायक बनती है और फिर उस जैसा बनने की कोशिश करती है।
हेली स्टेनफेल्ड ने वर्ष 2010 की फिल्म ‘ट्र ग्रिट’ से डेब्यू किया था जिसके लिए वह ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित भी हुई थीं।
dharmpath.com dharmpath