यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद मुकेश छाबड़ा ‘किजी और मैनी’ से बाहर

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने शुक्रवार को बॉलीवुड के लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘किजी और मैनी’ से बाहर कर दिया है।

फॉक्स स्टार ने ट्वीट कर कहा, “एक जिम्मेदार संगठन के रूप में स्टार इंडिया कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बहुत गंभीरता से लेता है। इसलिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म ‘किजी और मैनी’ के निर्देशक मुकेश छाबड़ा की सेवाओं को रद्द कर दिया है। उन्हें तब तक बाहर का रास्ता दिखाया है, जब तक उनकी आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) उन पर लगे आरोपों की जांच पूरी नहीं कर लेती।”

पिछले सप्ताह एक महिला ने छाबड़ा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिन्हें छाबड़ा ने बेबुनियाद बताया था।

वहीं, फिल्म ‘किजी और मैनी’ की अभिनेत्री संजना ने भी अभिनेता सुशांत सिंह पर भी उनके ओवर फ्रेंडली बर्ताव की वजह से असहज महसूस कराने का आरोप लगाया था, जिसके सुशांत ने सिरे से खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493