मेरी सफलता में कुंदन शाह का योगदान : प्रीति जिंटा

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिवंगत निर्देशक कुंदन शाह की 71वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि मेरी सफलता में कुंदन शाह का अहम योगदान है।

प्रीति ने कुंदन के साथ ‘क्या कहना’ और ‘दिल है तुम्हारा’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

प्रीति (43) ने ट्वीट कर कहा, “कुंदन शाह वह पहले निर्देशक थे जिनके मैंने काम किया और उनसे सब कुछ सीखा। उन पर कड़ी मेहनत का जुनून सवार था और वह गजब की हाजिरजवाबी के धनी थे। मैं आपको याद करती हूं। मैं आज जो भी हूं आपकी और आपकी मेहनत की वजह से हूं।”

कुंदन ने वर्ष 1983 की फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ से निर्देशन में डेब्यू किया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उनका निधन पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493