रायपुर के चौक-चौराहों पर वाहनों के अंदर तक कैमरे की नजर

रायपुर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजधानी रायपुर के चौक-चौराहों को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) योजना के तहत लगाए गए कैमरों की सर्विलांस पर ले लिया गया है, और ये कैमरे वाहनों के अंदर तक की तस्वीर लेने में सक्षम हैं।

स्मार्ट सिटी के एमडी रजत बंसल के मुताबिक, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, और इस परियोजना को दक्ष नाम दिया गया है। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसलिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की निगरानी रखने रिकार्डिग का भी उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में गाड़ियों से बड़ी रकम और चांदी बरामद होने के बाद पुलिस और एल एंड टी के कर्मचारी यातायात नियंत्रण कक्ष परिसर में बने दक्ष मुख्यालय से राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाले हर वाहनों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इस योजना के तहत लगाए गए कैमरों के लैंस की क्षमता इतनी अधिक है कि ये गाड़ियों की नंबर प्लेट तो क्या विंड शील्ड के अंदर तक भी झांक सकते हैं। इससे पुलिस और प्रशासन दोनों को संदिग्ध वाहनों की पहचान करने में आसानी हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493