बिहार : महिला को डायन बताकर जीभ काटी

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई।

पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

तिलौथू पुलिस थान के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उसकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दलित विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी पौत्री की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राजकली देवी की पोती हमले के समय उसके साथ सोई हुई थी। पोती ने कहा कि तीन गांव वाले शनिवार देर रात को जबरदस्ती घर में घुस गए और उसकी दादी की जीभ काट दी। इन लोगों ने राजकली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।

अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493