मोदी ने अमित शाह के 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उनके 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने कहा कि उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत पार्टी के लिए बहुमूल्य संपत्ति है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा अध्यक्ष को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। अमित भाई के नेतृत्व में भारत में पार्टी का विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कड़ी मेहनत पार्टी के लिए बहुमूल्य संपत्ति है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

मोदी के अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी शाह को शुभकामनाएं दीं।

जेटली ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के माननीय अध्यक्ष और मेरी पार्टी के साथी अमित शाह जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु से समृद्ध हों और उनका आने वाला साल सफल रहे।”

गोयल ने कहा, “उनके नेतृत्व में हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बने। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ताकि वह राष्ट्र निर्माण और भारत के विकास में योगदान दे सके।”

राजनाथ सिंह ने भी राज्यसभा सांसद को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अमित जी अपनी कड़ी मेहनत और अद्धभुत संगठित कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊंचाईयों को छूआ है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुबंई में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493