मप्र के तापमान में गिरावट

भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गिरावट से रातें और सुबह हल्की ठंड का अहसास कराने लगी है।

राज्य में हवाओं के रुख में आ रहे बदलाव के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह मौसम साफ होने और हवाएं चलने से हल्की सिहरन महसूस की गई। दिन में अब भी धूप चुभन पैदा करने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मंडला, ग्वालियर और बैतूल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.3 डिग्री, ग्वालियर का 13.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 33.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493