संविधान पीठ लेगी निर्वाचन आयोग कॉलेजियम के गठन पर फैसला

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त व निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम के गठन की मांग वाली याचिका को संविधान पीठ को भेज दिया।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई व न्यायमूर्ति संजय कृष्ण कौल ने मामले को वृहद पीठ को भेज दिया, क्योंकि इसमें धारा 324 (2) की व्याख्या शामिल है। धारा 324 (2) चुनाव निगरानीकर्ता की नियुक्ति से जुड़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493